Showing posts with label Tech. Show all posts
Showing posts with label Tech. Show all posts

Sunday, June 24, 2018

कंप्यूटर या लैपटॉप चलाते हैं और 8 शॉर्टकट्स नहीं पता तो सब बेकार है 8 Useful Computer Keyboard Shortcuts

कंप्यूटर या लैपटॉप चलाते हैं और 8 शॉर्टकट्स नहीं पता तो सब बेकार है


8 Most Useful Computer Keyboard Shortcuts You Must Know: कंप्यूटर या लैपटॉप चलाते हैं और 8 शॉर्टकट्स नहीं पता तो सब बेकार है


आप मेंं से अधिकतर लोग कंप्यूटर या लैपटॉप इस्तेमाल करते होंगे। कुछ लोग कुछ शॉर्टकट कीज के बारे में जानते भी होंगे लेकिन आज हम आपको जो 8 शॉर्टकट्स कीज के बारे में बताने जा रहे हैं उनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

चलिए आप खुद ही देख लीजिए।


Ctrl+Insert : किसी भी टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए हम आमतौर पर Ctrl+C का यूज करते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि आप Ctrl+Insert से भी किसी टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं।

Alt +TAB : अगर आपने बहुत सारे प्रोग्राम चला रखे हैं और तो माउस को बिना छुए एक-एक टैब को देखना चाहते हैं तो Alt+TAB दबायें। आपको सभी टैब एक साथ दिख जाएंगे। अब जिस टैब में जाना हैं उस पर आने पर की छोड़ दें।

Alt+F4 : इन दोनों की मदद से आप किसी भी प्रोग्राम को बंद कर सकते हैं। साथ ही सभी प्रोग्राम को बंद करने के बाद आप अपने कंप्यूटर को शट डाउन भी कर सकते हैं।

Window + D : इन दोनों को एक साथ दबाकर आप कभी भी सीधा डेस्कटॉप पर पहुंच सकते हैं।

Ctrl+Home और Ctrl+End :
किसी भी डॉक्यूमेंट की शुरुआत में जाने के लिए Ctrl+Home और अंत में जाने के लिए Ctrl+End दबाएं। ये कीज वेबपेज पर भी काम करते हैं।

Shift+Insert : किसी भी कॉपी हुए टेक्सट को पेस्ट करने के लिए आप Ctrl+V यूज करते हैं लेकिन आप Shift+Insert दबाकर भी कॉपी किए हुए मैटर को कही भी पेस्ट कर सकते हैं।

Ctrl+Y : कई बार हमसे गलती हो जाती है। ऐसे में हम Ctrl+Z दबाकर undo करते हैं। वैसे आप चाहें तो Ctrl+Y से undo को redo भी कर सकते हैं।

Window + L : इसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर को लॉक कर सकते हैं। बता दें कि ये सभी शॉर्टकट केवल विंडोज के लिए हैं। एप्पल के मैक में ये काम नहीं करेंगे।

Tuesday, June 12, 2018

Jio का Airtel को करारा जवाब, अब सिर्फ 149 Rs में रोज 3GB Data, अन्य Plan भी हुए Update

Jio का Airtel को करारा जवाब, अब सिर्फ 149 Rs में रोज 3GB Data, अन्य Plan भी हुए Update


Jio का Airtel को करारा जवाब, अब सिर्फ 149 Rs में रोज 3GB Data, अन्य Plan भी हुए Update






अभी पढने के लिए यहाँ पर क्लिक करें
Jio का Airtel को करारा जवाब, अब सिर्फ 149 Rs में रोज 3GB Data, अन्य Plan भी हुए Update: Reliance Jio ने Airtel के 149 रुपये और 399 रुपये वाले के Update होने के बाद Airtel पर बड़ा हमला करते हुए अपने सभी प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है। रिलायंस जियो ने भारतीय टेलीकॉम सेक्टर का अबतक का सबसे सस्ता प्लान बाजार में उतारा है। जियो अब 149 रुपये में रोज 3 जीबी डाटा देगा। आइए जानते हैं सभी प्लान के बारे में............