Showing posts with label CHAMBA NEWS IN HINDI. Show all posts
Showing posts with label CHAMBA NEWS IN HINDI. Show all posts

Wednesday, May 9, 2018

चम्बा में 1 किलो 704 ग्राम चरस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में 1 किलो 704 ग्राम चरस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार


चम्बा जिले में हो रही चरस की अवैध तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि जिला पुलिस इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है लेकिन बावजूद इसके चरस तस्कर अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन पुलिस द्वारा तस्करों को सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है लेकिन फिर भी सजा से बेख़ौफ़ तस्कर चरस के व्यापार में जुटे हैं। पुलिस द्वारा मंगलवार देर शाम भी चरस सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। 

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम चम्बा ने मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में चम्बा- खाज्जियार मार्ग पर भटालवां पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वाहनों की दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। शाम करीब 4 बजे ओबड़ी की ओर से एक मारूति स्विफ्ट कार नंबर एचपी- 29ए- 5432 को टीम द्वारा नियमित जांच हेतु रोका गया। जब उसमें सवार गाड़ी चालक लाल हुसैन पुत्र उमरदीन निवासी गांव शाहलुर तहसील व जिला चम्बा और मनोज कुमार पुत्र केवल कृष्ण मकान नंबर 26 मीरपुर कॉलोनी तहसील व जिला पठानकोट से वाहन के दस्तावेज मांगे गये तो वे घबरा गए।

उनकी संदिग्ध हरकतों को देखते हुए पुलिस ने शक के आधार पर वाहन की तलाशी ली।


 पुलिस को चालक के साथ वाली सीट के नीचे एक बैग बरामद हुआ। जब पुलिस ने बैग खोलकर उसकी तलाशी ली तो उसमें 1 किलो 704 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सदर चम्बा में मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने उन्हें तीन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश सुनाये हैं।

Monday, May 7, 2018

दोस्तों से बस किराया लेकर सचिन से मिलने धर्मशाला पहुंचा गया अजय

दोस्तों से बस किराया लेकर सचिन से मिलने धर्मशाला पहुंचा गया अजय

एक हादसे ने चंबा के उबरते क्रिकेटर अजय के सपनों पर पानी फेर दिया। पढ़ाई छूटी, क्रिकेट भी नहीं खेल पा रहा और अब जो पैसा था वह इलाज कर खर्च कर दिया। हालत इतनी खराब है कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से मिलने के लिए उसे दोस्तों से उधारी पर बस किराया लेना पड़ा। तब जाकर चंबा से धर्मशाला पहुंचा।
सचिन तेंदुलकर से मिलकर नई ऊर्जा पाने वाले अजय ने कहा कि अब वह जल्द ही ठीक होकर फिर से क्रिकेट में कम बैक करना चाहते हैं। धर्मशाला दौरे पर आए सचिन तेंदुलकर ने चंबा के अजय कुमार ने करीब पांच मिनट तक बात की। सचिन ने अजय की शीघ्र स्वस्थ होकर टीम इंडिया के लिए खेलने की कामना की।

जिला चंबा के परेल गांव के अजय कुमार को अपनी चाय की रेहड़ी को पानी से बचाते समय 11 हजार वोल्ट का करंट लग गया था। इससे अजय की एक टांग, कंधा और बाजू बुरी तरह से झुलस गई थी। वह लंबे अरसे से पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज करवा रहे हैं।

अजय राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-16 क्रिकेट स्पर्धा में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। करंट लगने के बाद जहां अजय की पढ़ाई छूट गई, वहीं क्रिकेट से भी दूर हो गए थे। अजय बताते हैं कि सचिन तेंदुलकर से मिलकर उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अब वह शीघ्र ठीक होकर क्रिकेट के मैदान में उतरेंगे।

सरकार, प्रशासन और बिजली बोर्ड ने मोड़ा मुंह

अजय को दो अगस्त 2017 को करेंट लगने के बाद सरकार, प्रशासन और बिजली बोर्ड ने मात्र 15 हजार रुपये देकर पल्ला झाड़ लिया। उसके उपचार में अब तक पांच लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। दो मेजर ऑपरेशन होना अभी भी बाकी हैं।

अजय के अनुसार उसके इलाज का पूरा खर्च उनके भाई कर रहे हैं, जो चंबा में चाय की रेहड़ी लगाते हैं। सरकार, प्रशासन और बिजली बोर्ड की ओर से उसे उचित सहायता नहीं मिली।

HRTC बस में सवार यात्री से 1.300 किलोग्राम चरस बरामद

HRTC बस में सवार यात्री से 1.300 किलोग्राम चरस बरामद

चम्बा: पुलिस थाना डल्हौजी में एक व्यक्ति के खिलाफ चरस तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को एच.आर.टी.सी. की बस में चरस सहित सफर करते हुए धरा। उक्त आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर निवासी के रूप में की गई है। एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने बताया कि रविवार सुबह मुख्य आरक्षी अनुज की अगुवाई में एक पुलिस टीम ने गोली के पास नाका लगाया हुआ था। सुबह जिला मुख्यालय से पठानकोट के लिए निकली एच.आर.टी.सी. की बस (नं. एच.पी.73-2392) जब गोली के पास पहुंची तो पुलिस टीम ने उसे निरीक्षण के लिए रोका।
\

27 नंबर सीट पर बैठे यात्री के बैग से मिली चरस

पुलिस टीम जब जांच प्रक्रिया को अंजाम दे रही थी तो बस की सीट नम्बर 27 पर बैठा यात्री कुछ घबराया हुआ नजर आया। पुलिस टीम ने जब उससे पूछताछ की तो वह हक्काबक्का सा हो गया। पुलिस ने जब उसके पास मौजूद एक बैग की शक के आधार पर तलाशी ली तो बैग में से 1 किलो 300 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सोनू कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी बरनोटी जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अदालत में पेश किया जाएगा आरोपी

एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और यह प्रयास किया जाएगा कि आरोपी को पुलिस रिमांड मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड मिलने पर इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।