Showing posts with label INDIA. Show all posts
Showing posts with label INDIA. Show all posts

Friday, May 11, 2018

छोटी ड्रेस पहनने पर Teacher ने टोका तो छात्रा ने उतार दिए पूरे कपड़े

छोटी ड्रेस पहनने पर Teacher ने टोका तो छात्रा ने उतार दिए पूरे कपड़े


नई दिल्ली। भारतीय स्कूलों व कॉलेजों में अक्सर कपड़ों को लेकर विवाद सामने आता रहता है। लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन हर कोई हैरान है, जहां एक लड़की ने Presentation के दौरान Teacher द्वारा छोटे कपड़ों को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में अपने सारे कपड़े उतार दिए। दरअसल ये मामला सामने आया है अमेरिका के आईवी लीग कॉलेज में। जानकारी के अनुसार न्‍यूयॉर्क की कार्नेल यूनिवर्स‍िटी की छात्रा लेटिशिया चाय एक Trial Presentation दे रही थी।

इस दौरान उसकी प्रोफेसर रेबेका मेग्‍गोर ने उसे छोटी स्‍कर्ट पहनने के लिए टोका। लेटिशिया को प्रोफेसर की ये बात बुरी लगी। लेटिशिया ने इसका विरोध करने के लिए अनूठा रास्ता अपनाया। लेटिशिया ने इस बात के विरोध में शन‍िवार को आईवी लीग कॉलेज में Final Presentation के दौरान एक-एक कर अपने सारे कपड़े उतार दिए। और सिर्फ अंडरवियर में Presentaion देने लगी।


प्रोफेसर बोलीं – छात्रों की ड्रेस पर नहीं लगाती प्रतिबंध


लेटिशिया ने इस प्रदर्शन से पहले फेसबुक पोस्‍ट में लिखा कि वे ब्‍लू जींस वाली स्‍कर्ट पहनकर Presentation दे रही थी। इस दौरान उसकी प्रोफेसर ने उसे टोका और कहा कि इस तरह की छोटी ड्रेस पहनने से Presentation के दौरान मर्दों की नजर उसके शरीर पर रहेगी न कि Presentation पर। लेटिशिया ने कहा कि उनकी प्रोफेसर ने बाहर आकर यह भी कहा कि उसकी मां इस ड्रेस पर क्‍या सोचेगी? इस पर लेटिशिया ने प्रोफेसर को जवाब दिया कि उनकी मां एक फेमिनिस्‍ट हैं और उन्‍हें उसकी छोटी ड्रेस पहनने से कोई शिकायत नहीं है।


इस सारे मामले पर लेटिशिया की प्रोफेसर रेबेका मेग्‍गोर ने कहा कि वह छात्रों की ड्रेस पर प्रतिबंध नहीं लगातीं और उन्‍हें कपड़े पहनने की आजादी देती हैं। लेटिशिया द्वारा इस तरह विरोध किए जाने के बाद कुछ सहपाठियों ने तो लेटिशिया का साथ द‍िया, लेकिन कुछ छात्रों ने कहा कि प्रोफेसर सिर्फ Presentation के दौरान प्रोफेशनल रहने के लिए कह रही थीं। बहरहाल, इस अनूठे तरीके से विरोध जताने के बाद लेटिशिया कई लोगों के लिए मिसाल बन गई हैं।


स्कूल की दो टीचर्स के बीच जमकर हुई दे-दना-दन, बच्चे स्कूल छोड़कर हुए फरार

स्कूल की दो टीचर्स के बीच जमकर हुई दे-दना-दन, बच्चे स्कूल छोड़कर हुए फरार


स्कूल की दो टीचर्स के बीच जमकर हुई हाथापाई, बच्चे स्कूल छोड़कर भागे: शिक्षा के मंदिर में कुछ ऐसा भी होगा यह सोचकर अजीब लगता है। जिनपर बच्चों की शिक्षा की जिम्मेवारी हो, वे ही बच्चों के सामने मारपीट करें तो बच्चों को कौन समझाए? मामला है पुनपुन के लोचना उत्क्रमित विद्यालय का। वहां बुधवार की सुबह दो शिक्षिकाएं आपस मे भिड़ गयीं, इस दौरान दोनों के बीच जमकर 

मारपीट हुई। शिक्षिकाओं को झगड़ता देखकर बच्चे स्कूल छोड़कर भाग गए। मामला पुनपुन थाना पहुंचा, जहां दोनो ही तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

जानकारी के अनुसार पुनपुन के लोचना उत्क्रमित विद्यालय में सुबह 6:30 बजे तक सबकुछ ठीकठाक था। बच्चे विद्यालय पहुंच अपनी-अपनी कक्षाओं में बैठे थे। इसी दौरान प्राचार्य कक्ष से जोर-जोर से हंगामे की आवाज आने लगी। 

देखते ही देखते विद्यालय की दो शिक्षिकाएं निर्मला कुमारी और उषा कुमारी आपस मे भिड़ गयीं। फिर क्या था, दोनो ही ओर से हाथापाई शुरू हो गई। स्कूल में इस तरह का नज़ारा देख बच्चे सहम गए। वे अपने घर लौट गए। बाद में इस मामले में दोनों ही ओर से पुनपुन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुनपुन थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।

Thursday, May 10, 2018

Gazab:10वीं की परीक्षा मां-बेटे ने एक-साथ की पास, मां 19 साल बाद हुई पास

Gazab:10वीं की परीक्षा मां-बेटे ने एक-साथ की पास, मां 19 साल बाद हुई पास


Gazab : 10वीं की परीक्षा मां-बेटे ने एक-साथ की पास, मां 19 साल बाद हुई पास : उड़ीसा एजुकेशन बोर्ड ने दो दिन पहले 10वीं क्लास के रिजल्ट जारी किए थे। जिसके बाद मां-बेटे की कहानी सामने आई है।जानकारी के मुताबिक एक साथ 10वीं क्लास में पास होने वाले मां-बेटे उड़ीसा के लक्ष्मणनाथ गांव के रहने वाले वाले हैं।
लक्ष्मणनाथ गांव की रहने वाली तपाई ने ओपन स्कूलिंग सिस्टम के जरिए 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम्स के लिए अप्लाई किया था। तपाई ने 10वीं क्लास में B2 ग्रेड हासिल किया।

वहीं बिकास कुमार ने रेगुलर पढ़ाई करते हुए 10वीं क्लास के एग्जाम में B2 ग्रेड हासिल किया है।

अपनी कहानी के बारे तपाई ने बताया कि उसने 19 साल बाद 10वीं क्लास पास की है।  10वीं क्लास पास करने के बाद कहा, ''मैं 1999 में एग्जाम पास करने में कामयाब नहीं हो पाई थी। अगले साल मेरे माता-पिता ने मेरी शादी कर दी। शादी के बाद भी मैं एग्जाम देना चाह रही थी, लेकिन घर के हालात की वजह से मैं ऐसा नहीं कर पाई। पर इस साल मैंने अपने बेटे के साथ एग्जाम देने का फैसला किया और मुझे खुशी है कि हम दोनों साथ ही पास होने में कामयाब हुए। तपाई के बेटे ने लक्ष्मणनाथ के सीमांता हाई स्कूल से 10वीं क्लास की पढ़ाई की।

Monday, May 7, 2018

7 फेरे होने ही वाले थे, ऐन मौके पर खुल गई दुल्हन की पोल और फिर...

7 फेरे होने ही वाले थे, ऐन मौके पर खुल गई दुल्हन की पोल और फिर...


दूल्हा नाचते गाते बारात लेकर पहुंच गया। खुशी का माहौल था, लेकिन ऐन मौके पर दुल्हन की पोल खुल गई और फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला है।


मामला हरियाणा के साढौरा का है। सबीलपुर में एक परिवार नाबालिग बेटी की शादी करने जा रहा था, ऐन मौके पर पुलिस पहुंच गई और दुल्हन की पोल खुल गई। दूल्हे वाले बारात वापिस लेकर जाने लगे।

बारात वापिस जाने लगी तो दुल्हन के पिता फूट-फूटकर रोने लगे। यह सब देखकर बड़ी बेटी ने समझदारी दिखाई और दूल्हे से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया, जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार भी कर लिया।


और इस तरह छोटी बहन के मंडप में बड़ी बेटी की शादी हो गई। एसआई राजेन्द्र ने बताया कि हमें नाबालिग लड़की की शादी कराए जाने की शिकायत मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए हम मौके पर पहुंचे।


लड़की के मां-बाप को उम्र से जुड़े दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो लड़की नाबालिग निकली, लेकिन परिवार की बड़ी बेटी के सुझाव के हम भी कायल हो गए और दोनों परिवारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।