Showing posts with label DHARAMSHALA. Show all posts
Showing posts with label DHARAMSHALA. Show all posts

Thursday, May 10, 2018

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बुरी तरह से नोच डाली 4 साल की मासूम

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बुरी तरह से नोच डाली 4 साल की मासूम


स्मार्ट सिटी धर्मशाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बुरी तरह से नोच डाली 4 साल की मासूम: स्मार्ट सिटी धर्मशाला के खेल परिसर वार्ड के तहत चेलियां में एक 4 वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने काट लिया। यदि समय पर बच्ची के अभिभावक नहीं पहुंचते तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम 5 बजे चेलियां में शाम को घर से बाहर छोटे पार्क से खेलने के बाद 4 वर्षीय उर्वशी अपने घर लौट रही थी तो रास्ते में आवारा कुत्तों का झुंड उसकी ओर भागा। यह माजरा देखकर डर के मारे उक्त बच्ची भागने के प्रयास में गिर गई जिस पर आवारा कुत्ते उस पर झपट पड़े।

मुंह, जीभ व पीठ के निचले हिस्से पर गड़ा दिए थे दांत


बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग व मां पिंकी देवी मौके पर पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने तक कुत्तों ने बच्ची के मुंह, जीभ व पीठ के निचले हिस्से पर दांत गड़ा दिए थे। इसके बाद बच्ची को जोनल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। उधर, इस मामले में नगर निगम धर्मशाला की मेयर रजनी व्यास ने बताया कि धर्मशाला शहर को आवारा कुत्तों से निजात दिलवाने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है, इसके साथ ही समय पर एंटी रैबीज टीकाकरण भी किया जाता है।

Post Source punjabkesari.in

Wednesday, May 9, 2018

धर्मशाला में फैला डायरिया, 24 लोग पहुंचे अस्पताल

धर्मशाला में फैला डायरिया, 24 लोग पहुंचे अस्पताल


धर्मशाला: अभी गर्मियों के सीजन ने धर्मशाला में पूरी तरह से दस्तक भी नहीं दी और यहां के लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। गत 2 दिनों से जोनल अस्पताल धर्मशाला में लगभग 24 मरीज अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंच चुके हैं। डायरिया के शिकार लोग सकोह, सुधेड़, शामनगर व दाडऩू के शामिल हैं। कुल 24 मरीजों में से 4 की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं 14 बच्चों समेत बड़े 6 महिला-पुरुष अभी भी जोनल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

नहीं मिल रही साफ पेयजल की सप्लाई

जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल मरीजों की मानें तो गत कुछ दिनों से उनके घरों में होने वाली पेयजल की सप्लाई साफ नहीं मिल रही है। इसके साथ ही संबंधित विभाग द्वारा समय पर जल स्रोतों की सफाई न करने से यह समस्या पैदा हुई है। हालांकि आई.पी.एच. केअधिकारियों ने दावा किया है कि शहर में जल की आपूर्ति बढिय़ा है और यदि समस्या होनी भी थी तो सिर्फ एक क्षेत्र में होती न कि विभिन्न क्षेत्रों के लोग इसकी चपेट में आते। बहरहाल धर्मशाला में डायरिया के मामले सामने आने से लोगों में हड़कंप मच गया है।

लचर सीवरेज व्यवस्था पर फोड़ा ठीकरा

अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों व तीमारदारों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि धर्मशाला की आबादी में काफी इजाफा हुआ है। वहीं शहर को सीवरेज सिस्टम के साथ तो जोड़ा गया है लेकिन सीवरेज के गंदे पानी का रिसाव पेयजल पाइपों में होने के कारण लोग बीमार हुए हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से भी मांग की है कि इस पर ध्यान देकर लोगों को राहत दें।

क्या कहते हैं अस्पताल व आई.पी.एच. के अधिकारी

एम.एस. धर्मशला डा. दिनेश महाजन ने बताया कि जोनल अस्पताल में बुधवार तक डायरिया के 24 मामले आ चुके हैं। उपचार के बाद 4 मरीजों को घर भेज दिया गया है, जबकि अन्यों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें 14 बच्चों समेत 6 बड़े शामिल हैं। वहीं आई.पी.एच. धर्मशाला के एस.डी.ओ. विपिन कुमार ने बताया कि बारिश के कारण हो सकता है कि पानी मटमैला आया हो लेकिन विभाग अपनी ओर से पूरी सावधानी बरती जा रही है। पेयजल के टैंकों को भी पहले ही साफ कर लिया गया है। नियमित तौर पर पानी के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।