Showing posts with label KANGRA NEWS IN HINDI. Show all posts
Showing posts with label KANGRA NEWS IN HINDI. Show all posts

Sunday, June 24, 2018

गलत दिशा में स्कूटी चला रहा था चालक, ट्रैक्टर से जा टकराई, मौत

गलत दिशा में स्कूटी चला रहा था चालक, ट्रैक्टर से जा टकराई, मौत

कांगडा जिले के ज्वालामुखी में ट्रैक्टर व स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना ज्वालामुखी में राम लाल निवासी उमर की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। मामले के अनुसार प्रदीप कुमार निवासी सुरानी खुड़ियां स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। सपड़ी के पास एक ट्रैक्टर व स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार प्रदीप कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, अस्पताल में जख्मों का ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक गलत दिशा में स्कूटी चला रहा था। ट्रैक्टर ज्वालाजी की तरफ जा रहा था, इस बीच दूसरी तरफ से आ रही स्कूटी सीधे ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में स्कूटी चालत बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा है। डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूटी सवार व्यक्ति गलत दिशा में स्कूटी चला रहा था, जिस कारण वह सीधे ही ट्रैक्टर से जा टकराया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Thursday, May 10, 2018

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बुरी तरह से नोच डाली 4 साल की मासूम

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बुरी तरह से नोच डाली 4 साल की मासूम


स्मार्ट सिटी धर्मशाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बुरी तरह से नोच डाली 4 साल की मासूम: स्मार्ट सिटी धर्मशाला के खेल परिसर वार्ड के तहत चेलियां में एक 4 वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने काट लिया। यदि समय पर बच्ची के अभिभावक नहीं पहुंचते तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम 5 बजे चेलियां में शाम को घर से बाहर छोटे पार्क से खेलने के बाद 4 वर्षीय उर्वशी अपने घर लौट रही थी तो रास्ते में आवारा कुत्तों का झुंड उसकी ओर भागा। यह माजरा देखकर डर के मारे उक्त बच्ची भागने के प्रयास में गिर गई जिस पर आवारा कुत्ते उस पर झपट पड़े।

मुंह, जीभ व पीठ के निचले हिस्से पर गड़ा दिए थे दांत


बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग व मां पिंकी देवी मौके पर पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने तक कुत्तों ने बच्ची के मुंह, जीभ व पीठ के निचले हिस्से पर दांत गड़ा दिए थे। इसके बाद बच्ची को जोनल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। उधर, इस मामले में नगर निगम धर्मशाला की मेयर रजनी व्यास ने बताया कि धर्मशाला शहर को आवारा कुत्तों से निजात दिलवाने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है, इसके साथ ही समय पर एंटी रैबीज टीकाकरण भी किया जाता है।

Post Source punjabkesari.in

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो बना फेसबुक पर किया अपलोड, मामला दर्ज

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो बना फेसबुक पर किया अपलोड, मामला दर्ज


नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो बना फेसबुक पर किया अपलोड, मामला दर्ज: कांगडा जिले के ज्वालामुखी के अंतर्गत खुंडियां थाना के आते एक गांव में 2 युवकों द्वारा नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मिला जानकारी के अनुसार 2 युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया व उसका वीडियो बना कर फेसबुक पर अपलोड कर दिया, जिसमें नाबालिग लडकी खुद को युवकों के चंगुल से छुड़ाने के लिए संघर्ष करती दिखाई दे रही है।

जब नाबालिग लड़की के किसी परिचित ने ये वीडियो फेसबुक पर देखा तो इसकी जानकारी नाबालिग लड़की के परिजनों को दी, जिस पर लड़की के पिता ने संबंधित थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। डी.एस.पी. ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर 2 युवकों के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 354बी व डी, 341, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Wednesday, May 9, 2018

धर्मशाला में फैला डायरिया, 24 लोग पहुंचे अस्पताल

धर्मशाला में फैला डायरिया, 24 लोग पहुंचे अस्पताल


धर्मशाला: अभी गर्मियों के सीजन ने धर्मशाला में पूरी तरह से दस्तक भी नहीं दी और यहां के लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। गत 2 दिनों से जोनल अस्पताल धर्मशाला में लगभग 24 मरीज अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंच चुके हैं। डायरिया के शिकार लोग सकोह, सुधेड़, शामनगर व दाडऩू के शामिल हैं। कुल 24 मरीजों में से 4 की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं 14 बच्चों समेत बड़े 6 महिला-पुरुष अभी भी जोनल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

नहीं मिल रही साफ पेयजल की सप्लाई

जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल मरीजों की मानें तो गत कुछ दिनों से उनके घरों में होने वाली पेयजल की सप्लाई साफ नहीं मिल रही है। इसके साथ ही संबंधित विभाग द्वारा समय पर जल स्रोतों की सफाई न करने से यह समस्या पैदा हुई है। हालांकि आई.पी.एच. केअधिकारियों ने दावा किया है कि शहर में जल की आपूर्ति बढिय़ा है और यदि समस्या होनी भी थी तो सिर्फ एक क्षेत्र में होती न कि विभिन्न क्षेत्रों के लोग इसकी चपेट में आते। बहरहाल धर्मशाला में डायरिया के मामले सामने आने से लोगों में हड़कंप मच गया है।

लचर सीवरेज व्यवस्था पर फोड़ा ठीकरा

अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों व तीमारदारों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि धर्मशाला की आबादी में काफी इजाफा हुआ है। वहीं शहर को सीवरेज सिस्टम के साथ तो जोड़ा गया है लेकिन सीवरेज के गंदे पानी का रिसाव पेयजल पाइपों में होने के कारण लोग बीमार हुए हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से भी मांग की है कि इस पर ध्यान देकर लोगों को राहत दें।

क्या कहते हैं अस्पताल व आई.पी.एच. के अधिकारी

एम.एस. धर्मशला डा. दिनेश महाजन ने बताया कि जोनल अस्पताल में बुधवार तक डायरिया के 24 मामले आ चुके हैं। उपचार के बाद 4 मरीजों को घर भेज दिया गया है, जबकि अन्यों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें 14 बच्चों समेत 6 बड़े शामिल हैं। वहीं आई.पी.एच. धर्मशाला के एस.डी.ओ. विपिन कुमार ने बताया कि बारिश के कारण हो सकता है कि पानी मटमैला आया हो लेकिन विभाग अपनी ओर से पूरी सावधानी बरती जा रही है। पेयजल के टैंकों को भी पहले ही साफ कर लिया गया है। नियमित तौर पर पानी के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

Tuesday, May 8, 2018

काँगड़ा में नकली नोटों के साथ 2 प्रवासी पकड़े, युवती की होशियारी से खुल गई पोल

काँगड़ा में नकली नोटों के साथ 2 प्रवासी पकड़े, युवती की होशियारी से खुल गई पोल

युवती की होशियारी से खुल गई पोल, जाली करंसी के साथ 2 प्रवासी पकड़े:  कांगड़ा पुलिस ने मंगलवार शाम को स्थानीय लोगों की सूचना पर 2 प्रवासियों को जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों प्रवासी फेरी लगाने का काम करते हैं। थाना प्रभारी कुलदीप राज ने बताया कि घुरकड़ी की एक युवती ने कुछ माह पूर्व 20,500 रुपए में एक मोबाइल इन प्रवासियों से खरीदा था।

उस समय इन प्रवासी लोगों ने कहा कि अगर यह मोबाइल खराब निकला तो पैसे वापस कर देंगे।

इसके बाद मंगलवार को उस युवती ने इनको बस अड्डा कांगड़ा में शाम 6:30 बजे देखा और अपने पैसे यह कहकर वापस मांगे कि उनके द्वारा दिया गया मोबाइल खराब निकला है। इस पर इन लोगों ने 100-100 के 10 नोट जेब से निकाल कर दिए और बाकी पैसे ए.टी.एम. से निकालने का आश्वासन दिया। उस युवती ने देखा कि सभी नोट एक ही नंबर के हैं तो उसने बस अड्डा पर खड़े पुलिस कर्मी को इसकी जानकारी दी।

12 नोट 799576 व 13 नोट 799579 नंबर के

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों युवकों को धर दबोचा और मौके पर डी.एस.पी. कांगड़ा पूर्ण चंद भी पहुंच गए। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उनकी जेबों से 1500 व 2500 के नोट बरामद हुए। इसमें 12 नोट 799576 व 13 नोट 799579 नंबर के हैं। पुलिस के अनुसार उनके पास जाली नोटों की जांच करने वाली मशीन है, जिसमें जांच करने पर भी यह नोट जाली पाए गए। डी.एस.पी. कांगड़ा पूर्ण सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों हसीन (22) निवासी सरदाना मेरठ व इमरान (37) निवासी सरदाना मेरठ को धारा 489 बी व 34 के तहत मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अब इस बात की जांच की जाएगी कि कब से ये लोग यहां पर आ रहे हैं और जाली नोटों के साथ-साथ और किस प्रकार के यह काम करते हैं।