Showing posts with label SOLAN NEWS IN HINDI. Show all posts
Showing posts with label SOLAN NEWS IN HINDI. Show all posts

Wednesday, June 13, 2018

चाह कर भी नहीं बचा पाए जान, आंखों के सामने नदी में डूब गया दोस्त

Young-man-drowned-in-a-gumbher-river

चाह कर भी नहीं बचा पाए जान, आंखों के सामने नदी में डूब गया दोस्त:  नालागढ़ के गांव डोलरु में एक 16 साल के युवक की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक खड्ड में नहाते समय गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने युवक को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन युवक देखते ही दखते पानी में डूब गया।


मृतक युवक अभिषेक 12वीं कक्षा का छात्र था और बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता था। मृतक के पिता दिहाड़ी लगाने का काम करते हैं। युवक जेबखर्च के लिए कुश्ती लड़ने का काम करता था। मंगलवार को बलम गांव में दंगल था और मृतक अपने दोस्तों के साथ दंगल में गया हुआ था। दंगल में कुश्ती लड़ने के बाद युवक अपने दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने चला गया और नहाते समय नदी में डूब गया। अभिषेक को डूबता हुआ देख दोस्तों शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी।


वहीं पंचायत प्रधान रोशन लाल ने स्थानीय प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। हादसे की सूचना के बाद नायब तहसीलदार रामशहर और पुलिस थाना रामशहर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Friday, May 11, 2018

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और बाईक में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और बाईक में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और बाईक में हुई भीषण टक्कर, दो छात्रों की मौके पर मौत: सोलन। जिला के ओच्छघाट में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो छात्रों की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओच्छ घाट में Bike पर जा रहे दो छात्रों की Truck से टक्कर हो गई।
इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों शूलिनी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था उसे कुमारहट्टी के पास गिरफ्तार किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों के शवों को कब्जे में लिया।

मामले की जांच की जा रही है।